SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » दिवंगत छात्रों संघ ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

दिवंगत छात्रों संघ ने शोकसभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्रों को शहडोल व्यापारी संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ के अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

जिला व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने बताया कि इस हादसे में देश के कई होनहार छात्रों की मौत हुई है। इनमें कोतमा के रहने वाले. छात्र चयनिल चक्रवर्ती भी शामिल हैं, जो कोचिंग के लिए लखनऊ गए थे। उन्होंने कहा, हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें यह दुख सहन करने की हिम्मत दे।

संघ ने जिला प्रशासन से मांग की कि शहडोल में ऐसी घटना न हो, इसके लिए अभी से सभी कोचिंग संस्थानों, हास्टल और भीड़-भाड़ वाले स्थानों की फायर सेफ्टी जांच कराई जाए।

श्रद्धांजलि सभा में मनोज सराफ, गोपाल सराफ, अनिल रोहरा, शान, उल्ला खान, प्रकाश ओचनी, लक्ष्मी बजाज, ज्ञान चंद्र गुप्ता, श्रीनिवास पाण्डेय, विकास जेठानी, मुरली कटारिया, संजय साहू,  खंडेलवाल अखिलेश अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us