श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- अनूपपुरः जिले में आगामी 28 जून से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के कुल 1 लाख 12 हजार 498 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान के प्रथम दिन यानी 28 जून को सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जिसके बाद अंगले दो दिनों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक देकर छूटे हुए बच्चों को कवर करेंगी। अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला अस्पताल, सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ियों में विशेष बूथ बनाए जा – रहे हैं। साथ ही,’ यात्रा कर रहे बच्चों के लिए बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर ट्रांजिट व मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी।
स्वास्थ्य विभाग – द्वारा जिले के सभी नागरिकों, अभिभावकों और सामाजिक संस्थाओं – से अपील की गई है कि वे इस राष्ट्रीय दायित्व में अपना सहयोग दें। 28 जून ‘स को अपने घर और आस-पड़ोस के 05 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलवाएं, ताकि जिले को पूरी तरह सुरक्षित और पोलिओमुक्त बनाए रखा जा सके।







