SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » लखनऊ अग्नि हादसे में भालूमाड़ा के जयनिल चक्रवर्ती की भी हुई मौत

लखनऊ अग्नि हादसे में भालूमाड़ा के जयनिल चक्रवर्ती की भी हुई मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   अनूपपुरः लखनऊ के अलीगंज में संचालित कोचिंग सेंटर में सोमवार को हुए अग्नि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में जिले के भालू माड़ा क्षेत्र निवासी जयनिल चक्रवर्ती 23 वर्ष की भी मौत हो गई है। मृतक का शव मंगलवार शाम भालू माड़ा पहुंचा, जहां अंतिम संस्कार हुआ।

जयनिल गेम्स साफ्टवेयर इंजीनियर है और संचालित कोचिंग सेंटर में पिछले 3 वर्षों से कार्यरत रहे। घटना के दौरान जयनिल परिसर में ही अपने कक्ष पर थे। आग लगने पर वह फंस गए थे। थंब इंप्रेशन से दरवाजा खुलता था जो नहीं खुल – सका और बाथरूम में जा चुके थे। जहां धुआं भरने से दम घुटने पर जान चली गई। घर शव जब आया तो, शरीर में कहीं भी जलने के निशान नहीं थे। मृतक मूल रूप से कोलकाता के हैं। जयनिल के पिता जयंत चक्रवर्ती कोतमा कालरी रीजनल अस्पताल भालू माड़ा में एक्स-रे टेक्नीशियन हैं।

बताया गया जयनिल का सहयोगी घटना दिवस से कोचिंग सेंटर नहीं गया था। आग लगने की सूचना पर वह जब जयनिल को शाम 4 बजे फोन लगाया तो बंद मिला, इसके बाद भालू मौड़ा में घर पर सूचना दी। यह जानकारी मिलते ही पिता जयंत चक्रवर्ती लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इधर पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस से भालू माड़ा तुम रात करीब 2.30 बजे एक,रवाना किया गया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us