SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » भिंड: बस न रोकने पर कंडक्टर का किडनैप, कार में ले जाकर बेरहमी से पीटा

भिंड: बस न रोकने पर कंडक्टर का किडनैप, कार में ले जाकर बेरहमी से पीटा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  भिंड। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में बस न रोकने की मामूली बात को लेकर एक बस कंडक्टर के साथ किडनैप और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है। आरोप है कि आधा दर्जन बदमाशों ने कंडक्टर को कार में जबरन बैठाकर अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संतोष सिंह से बस ना रोकने की थी रंजिश

पुलिस के अनुसार फरियादी गप्पन पुत्र सूबेदार सिंह तोमर निवासी छीमका गोहद से ग्वालियर चलने वाली एक निजी बस में कंडक्टर का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले संतोष सिंह भदौरिया ने बस रुकवाने का प्रयास किया था, लेकिन बस नहीं रुक सकी।

इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश मानने लगा था। रविवार शाम करीब 5 बजे गप्पन को किसी व्यक्ति ने फोन कर छीमका के पास स्थित गोविंद ढाबा पर बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो पहले से कार में सवार संतोष सिंह भदौरिया, अभिषेक, शैलेंद्र, वरुण, आकाश और धर्मेंद्र सिंह, निवासी भदौरियन का पुरा, वहां मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर उससे विवाद शुरू कर दिया और जबरन कार में बैठाकर मालनपुर की ओर ले गए।

आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

फरियादी का आरोप है कि आरोपियों ने रास्ते में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और संभावित मार्गों पर नजर रखना शुरू कर दिया। पुलिस की हलचल देखकर आरोपी घबरा गए और कंडक्टर को नेशनल हाईवे पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने गोहद चौराहा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल है।
 
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us