SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाला अंतरराज्यीय चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः रेलवे स्टेशन अनूपपुर में यात्रियों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) एवं रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त कार्रवाई में एक अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की गई है।

आरोपित से चोरी के लगभग 1 लाख 89 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एवं ट्रेनों की सघन जांच के दौरान पुलिस टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी, जो यात्रियों की भीड़ में उनके सामान पर नजर रखे हुए था। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम लक्ष्मण बंसल (24 वर्ष) निवासी अटल आवास, केराडोल, थाना पोड़ी, जिला एमसीबी (छत्तीसगढ़) बताया। स्टेशन पर मौजूदगी के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उसे जीआरपी चौकी लांकर कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि अप्रैल माह में अमरकंटक एक्सप्रेस के अनूपपुर स्टेशन से रवाना होते समय उसने एक महिला यात्री का बैग चोरी कर लिया था। इसके अलावा उसने दो अन्य ट्रेनों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की।

आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर केराडोल में छापेमारी कर चोरी का सामान बरामद किया। जब्त सामग्री में सोने का झुमका, लाकेट, मंगलसूत्र, कान के टाप्स, जितिया तथा चांदी की पायल शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1.89 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस जांच में आरोपित का आपराधिक रिकार्ड भी सामने आया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में जीआरपी चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह, विनोद गौतम, आरक्षक मनोज यादव, संजीत शर्मा तथा आरपीएफ टास्क टीम के अमरेन्द्र सिंह और आरडी के पाल शामिल रहे।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us