श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- डिंडौरी: शहपुरा जबलपुर-अमरकंट निर्माणाधीन हाइवे पर शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहानी देवरी के पास शनिवार की सुबह बम-बम नाला मोड़ पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित = होकर खाई में जा गिरा। हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी में बताया गया कि ग्राम आनाखेड़ा टिकरिया निवासी रूद्र प्रताप पाटिल अपने पिता नारायण पाटिल के साथ डिंडौरी से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोहानी देवरी स्थित बम-बम नाला के खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में रूद्रप्रताप पाटिल की मौत हो गई, जबकि नारायण पाटिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोपः
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन हाईवे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। हादसे वाले स्थान पर न तो पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही रोड सेफ्टी डिवाइडर या बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।







