SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत; घायल महिला का उपचार जारी

डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौके पर मौत; घायल महिला का उपचार जारी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से महुआ की डोरी बीन     रही बुआ-भतीजी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बदलते मौसम के बीच आकाशीय बिजली का कहर लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। पपौंध थाना क्षेत्र के ओदारी गांव में महुआ की डोरी बीनने गई बुआ-भतीजी की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ओदारी निवासी इत्तोबाई पति धरमदास सिंह गोंड (50 वर्ष) अपनी भतीजी सफीना सिंह पिता सुखसेन सिंह गोंड (8 वर्ष) के साथ घर से करीब एक किलोमीटर दूर महुआ के पेड़ के नीचे महुआ की डोरी बीन रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली सीधे उनके नजदीक गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं।

मामले की जांच शुरू

घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही इत्तोबाई और मासूम सफीना की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में मौजूद एक अन्य महिला को भी बिजली का तेज झटका लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पपौंध थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिनों के अंदर दूसरी बड़ी घटना

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से होना सामने आया है। गौरतलब है कि जिले में यह दो दिनों के भीतर आकाशीय बिजली से मौत की दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले गोहपारू थाना क्षेत्र में भी एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम और गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों तथा पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की है।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us