SUBSCRIBE NOW

Home » धर्म » हरदा में हिंदू महिला से लव मैरिज के बाद फारुख ने अपनाया सनातन, शुद्धि के बाद किया हवन-पूजन

हरदा में हिंदू महिला से लव मैरिज के बाद फारुख ने अपनाया सनातन, शुद्धि के बाद किया हवन-पूजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा में महाराष्ट्र के फारुख ने सनातन धर्म अपना लिया है। चार साल पहले हिंदू युवती से विवाह होने के बाद से ही वह विधिवत सनातन धर्म अपनाना चाहते थे। सोमवती अमावस्या पर स्नान के बीच फारुख ने हंडिया के गोला आश्रम में शुद्धि अनुष्ठान में भाग लिया। उसके बाद उन्हें नया नाम आकाश दिया गया।

उन्होंने रिद्धनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हवन किया। महाराष्ट्र के जलगांव निवासी शैलेंद्र पाटिल की बेटी तनिषा ने चार साल पहले महाराष्ट्र के ही भुसावल निवासी फारुख पिंजारी से शादी की थी। दोनों एक ही कंपनी में साथ काम करते थे। दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदली तो उन्होंने शादी कर ली। अब उनकी 15 माह की एक बेटी है।

साध्वी भारती दीदी के आश्रम में पहुंचकर किया अनुष्ठान

सोमवार को फारुख अपनी पत्नी, बेटी और सास-ससुर के साथ हंडिया तहसील के गोला स्थित साध्वी भारती दीदी के आश्रम पहुंचे। जहां अपना मुंडन कराया। उसके बाद साध्वी भारती दीदी के साथ शुद्ध अनुष्ठान में शामिल हुए।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us