SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » डिंडौरी में तीन माह से नल जल योजना बंद, ग्रामीणों ने किया अमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम

डिंडौरी में तीन माह से नल जल योजना बंद, ग्रामीणों ने किया अमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  डिंडौरी। जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत कनईसांगवा के ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह डिंडौरी से अमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

ग्रामीण आसपास के गांव से भी पानी ढोने मजबूर

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन माह से नल जल योजना बंद होने के चलते उन्हें पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीण आसपास के गांव से भी पानी ढोने मजबूर है।

कनईसांगवा तिराहा पर चक्का जाम कर दिया

पंचायत सहित विभागीय जिम्मेदारों को शिकायत करने के बाद जब किसी ने सुध नहीं ली तो गुस्साए ग्रामीण शुक्रवार की सुबह लगभग 9:30 बजे घरों से खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतर आए और डिंडौरी से अमरकंटक मार्ग में ग्राम कनईसांगवा तिराहा पर चक्का जाम कर दिया।

छोटे बड़े वाहनों का जमावड़ा लगा

चक्का जाम की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस, यातायात अमला सहित नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाइए दी जा रही है। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ छोटे बड़े वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ है।

पुलिस और विधायक की समझाइश के बाद माने

पुलिस और विधायक डिंडौरी ओमकार मरकाम की समझाइश के बाद अभी अभी चक्का जाम समाप्त कर दिया।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us