SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » उफ्फ मुरैना में इतना गुस्सा… ग्लूकोज की बोतल खत्म होने पर भड़की नर्स, फेंककर मारी बोतल, वीडियो वायरल

उफ्फ मुरैना में इतना गुस्सा… ग्लूकोज की बोतल खत्म होने पर भड़की नर्स, फेंककर मारी बोतल, वीडियो वायरल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  मुरैना। जिला अस्पताल में गुरुवार की दोपहर एक नर्स और मरीज के अटेंडर में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नर्स ने बोतल फेंककर मारी फिर गाली गलौज करने लगी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है।

मामला जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड का है, जहां भर्ती मरीज की बोतल खत्म हो गई। दूसरी बोतल बदलवाने के लिए मरीज का स्वजन नर्सों के पास गया। बार-बार कहने पर भी नर्स बोतल लगाने नहीं आई तो स्वजन ने नर्सों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

नर्स बोलीं… सरकारी में क्यों आते हो, प्राइवेट जाओ

एक नर्स ऐसी भड़की कि वीडियो बना रहे मोबाइल को गिराने के लिए झपट्टा मारा, इसके बाद बोतल भी मरीज के अटेंडर की ओर फेंककर मारी। वीडियो में एक स्टाफ नर्स मरीज के साथ बहस करती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि नर्स ने मरीज को थप्पड़ मारा। वीडियो में नर्स कह रही है, कि सरकारी अस्पताल में क्यों आते हो, प्राइवेट में जाकर इलाज कराओ।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us