श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना वार्ड क्रमांक ⅓ की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोहागपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना वार्ड क्रमांक 13 की बताई जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। हाल ही में जयसिंहनगर क्षेत्र में घर के आंगन में सो रहे परिवार के मकान से लाखों रुपये की चोरी हुई थी। वहीं, जैतपुर थाना क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त शिक्षक के घर हुई 70 लाख रुपये से अधिक की बड़ी चोरी का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। इसके बावजूद चोर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
लगातार हो रही चोरियों के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।







