SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » सिवनी में प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

सिवनी में प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   सिवनी। पूरक परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने स्कूल पहुंची एक नाबालिग छात्रा के साथ एक शिक्षक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज पर बंडोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया

आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। कक्षा 9वीं में अध्ययनरत नाबालिग छात्रा पूरक परीक्षा का प्रवेश पत्र लेने स्कूल गई थी।

सुनसान पाकर शिक्षक ने मौके का फायदा उठाया

स्कूल में पदस्थ शिक्षक कृष्णकुमार नायक अकेले थे। जब छात्रा प्रवेश पत्र के संबंध में जानकारी लेने उनके पास गई, तो स्कूल परिसर को सुनसान पाकर शिक्षक ने मौके का फायदा उठाया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ की।

बंडोल थाने पहुंचकर मामले की शिकायतकी

घटना के बाद घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर अपने स्वजनों को पूरी आप बीती सुनाई।छात्रा की बात सुनकर स्वजनों ने तत्काल बंडोल थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक को दबोचा

शिकायत के साथ ही पुलिस को स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी उपलब्ध कराई गई, जिसमें घटना का एक बड़ा हिस्सा रिकार्ड हुआ है। सबूत व पीड़िता के बयान पर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी शिक्षक कृष्णकुमार नायक को गिरफ्तार कर लिया।

पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी के खिलाफ गंभीर प्रकृति की धाराओं के साथ बाल संबंधी अपराधों की रोकथाम करने बने पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सुरक्षा व मनोवैज्ञानिक सहायता सुनिश्चित करने जरूरी

प्रशासन द्वारा पीड़िता की सुरक्षा व मनोवैज्ञानिक सहायता सुनिश्चित करने जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस घटना पर ग्रामीणों व अभिभावकों में नाराजगी जताई है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us