SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बिना समाधान किए ही शिकायत बंद की

बिना समाधान किए ही शिकायत बंद की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  शहडोलः शहर की न्यू हाउसिंग बोर्ड कालोनी में मंगलवार को विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। भीषण गर्मी और नौतपा के बीच दोपहर करीब एक बजे होटल के सामने आंगनबाड़ी केंद्र के पास अचानक बिजली गुल हो गई। घंटों इंतजार के बाद भी सप्लाई बहाल नहीं हुई।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे शिकायत नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई। कई घंटे तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। क्षेत्र के एई को कई बार फोन लगाया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की। शाम साढ़े चार बजे जब दोबारा 1912 पर संपर्क किया तो काल सेंटर से बताया गया कि क्षेत्र में बिजली सप्लाई चालू हो चुकी है और शिकायत क्लोज कर दी गई है।

जबकि हकीकत में कालोनी में तब तक अंधेरा था और कोई सुधार कार्य भी नहीं चल रहा था। सुबार इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी है। नौतपा की तपिश में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कूलर-पंखे बंद रहने से लोग बेहाल हो गए। कई परिवार घरों से बाहर छांव में बैठने को मजबूर हुए। रहवासियों ने कहा कि बिना बिजली बहाल किए शिकायत बंद करना गंभीर लापरवाही है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई हो और गर्मी में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us