श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- उमरियाः इंदिरा ज्योति व चले रामराज्य की ओर संकल्प यात्रा का बुधवार को उमरिया नगर में आगमन हुआ। यात्रा को लेकर चल रहे भास्कर राव रोकड़े ने कहा कि सम्यक अभियान की प्रेरणा श्रोत इंदिरा गांधी है जो हमारे बीच न होकर भी कार्यों विचारों व क्रांतिकारी निर्णयों के रूप में हमें सदैव अपनी मौजूदगी का अहसास करातीं हैं।
छह जनवरी 2026 से इंदिरा ज्योति यात्रा शुरू की गई है। महाकोशल मालवांचल, बुंदेलखंड के सभी जिलों से होकर यात्रा उमरिया जिले में पहुंची है। इंदिरा ज्योति अभियान उमरिया का दायित्व सम्यक अभियान के जिला समन्वयक ओपी द्विवेदी को सौंपा गया है। यात्रा के प्रथम चरण का पांच जून को सागर में समापन होगा।







