SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आदिवासियों की बस्ती में नहीं है कोई सुविधा, करते हैं परेशानियों का सामना

आदिवासियों की बस्ती में नहीं है कोई सुविधा, करते हैं परेशानियों का सामना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    बिरसिंहपुर पालीः जनपद पंचायत पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत बंधवाटोला में किसानों का जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया था, लेकिन आज दिनांक तक संजय गांधी ताप विद्युत प्रबंधन द्वारा यहां ग्रामीणों को सुविधाएं प्रदान, नहीं की गई।

संजय गांधी की नींव 1981 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने रखी थी। उस समय किसानों की भूमि उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाकर अधिग्रहित कर ली गई थी। तत्कालीन प्रबंधन और प्रशासन ने गांव के विकास की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया था लेकिन प्रबंधन की उदासी के कारण दो ‘हजार की आबादी वाला यह ग्राम बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है।

डेम से लाते हैं पानीः  ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पेयजल के लिए भारी किल्लत मची हुई है। यहां प्रशासनिक मद से पिछले साल एक हैण्डपंप लगवाया गया था लेकिन देखरेख के अभाव में वह हवा उगल रहा है। यही वजह है कि ग्रामीणों को लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ रहा है। यहां के ग्रामीण साइकिलों और सिर पर पानी ढोने को विवश हैं। ग्रामीणों का आधा समय दूर के क्षेत्र से पानी लाने में ही खत्म हो जाता है।

बंधवाटोला में शिक्षा और चिकित्सा भी मुश्किल से लोगों को मिल पाती है। दो हजार की आबादी वाले इस गांव में प्राथमिक विद्यालय है। आगे की पढ़ाई के लिए बच्चों को मंगठार या फिर पाली या उमरिया जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें जमीन अधिग्रहण के समय मुआवजे के साथ ही एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया था। लेकिन हमारे साथ भेदभाव हुआ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us