SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » मैहर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्राली दूर उछलकर गिरी, तीन की मौत, 20 से अधिक घायल

मैहर जा रहे श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी टक्कर, ट्राली दूर उछलकर गिरी, तीन की मौत, 20 से अधिक घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कटनी। रीठी थाना क्षेत्र से लोधी परिवार के लोग ट्रैक्टर ट्राली से मां शारदा देवी मंदिर मैहर दर्शन करने निकले थे। रात को अमदरा थाना अंतर्गत सुरमा मोड़ के पास पीछे से एक ट्रक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।

चालक में ट्राली को तीन बार टक्कर मारी

इतना ही नहीं चालक में ट्राली को तीन बार टक्कर मारी। जिसमें ट्राली दूर उछलकर गिरी और उसमें सवार 25 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आईं।

12 लोगों को जबलपुर रेफर किया

इस दौरान लोगों को बचाने गए थे एक व्यक्ति की भी मौत हो गई जबकि दो श्रद्धालुओं ने दम तोड़ दिया। 20 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल कटनी भेजा गया। जिसमें से गंभीर हालत के चलते 12 लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है।

अमदरा थाना अंतर्गत सुरमा मोड पर हुआ हादसा

रात 1.30 बजे के लगभग जैसे ही उनकी ट्रैक्टर ट्राली अमदरा थाना अंतर्गत सुरमा मोड पर पहुंची, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। उसके बाद भी चालक नहीं रुका और उसने ट्रक निकालने की चक्कर में दो बार और ट्राली को टक्कर मारी, जिसमें ट्राली उछल कर दूर जाकर गिरी।

आसपास के लोग दौड़े और बचाने का प्रयास किया

ट्रैक्टर में सवार लोग दब गए। आसपास के लोग दौड़े और उन्हें बचाने का प्रयास किया। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति भी ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। श्रद्धालुओं में एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि एक महिला जिसकी पहचान रजनी लोधी रीठी क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, उसकी मौत हो गई।

अमदरा थाना प्रभारी को भी टक्कर मार दी

घटना के बाद मौके पर पहुंचे अमदरा थाना प्रभारी टीकाराम कोरी को भी एक दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस 108 और एनएचआई की एंबुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोगों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वही बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us