श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- डिंडौरी। सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह जबलपुर अमरकंटक रोड में करंजिया काष्ठागार के पास चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम की सूचना पर करंजिया पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दे रही है।
नदिया टोला पहुंच जर्जर
जानकारी के अनुसार मुख्य मार्ग से नदिया टोला पहुंच जर्जर मार्ग से ग्रामीण परेशान है। सड़क निर्माण की मांग ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही है।
करंजिया मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर जाम
जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के चलते बुधवार की सुबह ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सुबह लगभग साढ़े दस बजे के आसपास ग्रामीणों ने करंजिया मुख्यालय से लगभग आधा किलोमीटर दूर अमरकंटक रोड में काष्ठागार के पास हाईवे पर चक्काजाम कर दिया।
नदिया टोला तक सड़क का निर्माण नहीं कराया
ग्रामीण नदिया टोला तक सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने सहित जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाईवे बायपास रोड निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी और मनमानी करने का आरोप लगा रहे है। चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर से आने जाने वाले वाहन चालक परेशान हो रहे है।









