SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » तेंदूपत्ता गिनती कर लौट रहे बाइक सवार किसान की हत्या, घर से 200 मीटर दूर जंगली रास्ते पर मिला शव

तेंदूपत्ता गिनती कर लौट रहे बाइक सवार किसान की हत्या, घर से 200 मीटर दूर जंगली रास्ते पर मिला शव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक किसान की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। देवराव गांव निवासी किसान तुलसी दास कुशवाहा का शव सोमवार सुबह गांव के पास जंगल के रास्ते में खून से लथपथ हालत में उनकी बाइक के ऊपर मिला। शव पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि किसी तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या की गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, तुलसी दास कुशवाहा रविवार शाम गांव में चल रहे तेंदूपत्ता गिनती के कार्य में शामिल होने के लिए बाइक से घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सोचा कि वे काम में व्यस्त होंगे। सोमवार सुबह जब ग्रामीण जंगल मार्ग से गुजर रहे थे, तो उन्होंने रास्ते में किसान का शव बाइक पर पड़ा देखा। शव के आसपास खून फैला हुआ था और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ब्यौहारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us