श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः महिलाओं की समाज में अपनी खुद की पहचान होना चाहिए। उनको सशक्त होकर आगे आना चाहिए। पहचान और आत्मविश्वास के साथ जीने की प्रक्रिया जीवन मे रची बसी होना चाहिए। महिलाओं का सशक्त होना यह न केवल महिलाओं का, बल्कि पूरे परिवार, समाज और देश के विकास के लिए आवश्यक है। यह बात पालिटेक्निक कालेज शहडोल में महिला सशक्तिकरण अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष कल्याणी बाजपेयी ने कही।
यह आयोजन जिला कलेक्टर केदार सिंह के मार्गदर्शन व जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा एवं नोडल अधिकारी संजीता भगत सहायक संचालक के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कल्याणी वाजपेई ने महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता और समानता के अधिकार प्राप्त करने के लिए समर्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि आज महिला समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है।
वन स्टाप सेंटर से आईं भानुप्रिया महरा ने सेंटर में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। साथ ही वन स्टाप सेंटर में संपर्क करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर काल करके महिलाएं व बच्चे अपनी परेशानी बता सकते हैं।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रेणु श्रीवास्तव द्वारा छात्राओं को जागरुक रहने के लिए पोक्सो एक्ट का उदाहरण देते हुए कहा गया एवं उन्हें समझाया गया कि, आप अपने बेहतर भविष्य के बारे में सोचें किसी भी गलत व्यवहार व गलत संगतों में न आएं। कार्यक्रम के अंत में कालेज की एचओडी डा प्रियंका शर्मा से अंतरिक परिवाद समिति के गठन. की जानकारी ली गई, जिसमें उन्होंने बताया कि इस समिति का गठन किया रजक, रजनीश कुमार तिवारी सहित गया है। कार्यक्रम में प्राचार्य जयराम समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को उपस्थिति रही।







