श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले को नगर पालिका परिषद धनपुरी में रात को चोरों की एक अधिकारी और दो कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया गया और स्थापना कक्ष में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों निकालकर गए। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका में पदस्थ सहायक राजस्व निरीक्षक (एआरआ) राम विशाल नापित पर आरोप है कि वे एक लग्जरी थार गाड़ी में सवार होकर रात के सन्नाटे में कार्यालय पहुंचे और उनके साथ राजेश नामक एक व्यक्ति व एक अन्य साथी भी था। आरोप है कि तीनों ने कार्यालय का. ताला खोला और चोरों की तरह अंदर दाखिल होकर स्थापना कक्ष से जरूरी दस्तावेज लेकर चले गए। चोरी छिपे कार्यालय से आवश्यक दस्तावेजों के ले जाने की यह पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो कैद है।
घटना के समय का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। इस घटना के सामने आते ही राजनीति गरमा गई है। वार्ड नंबर 04 के पार्षद और भाजपा नेता प्रवीण बडोलिया ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) से लिखित शिकायत की है। बडोलिया ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी कौन मजबूरी थी या कौन सा राज छिपाना था, जिसके लिए एक अधिकारी को रात के अंधेरे में चोरों की तरह दफ्तर में घुसना पड़ा। जानकारी लगते ही नगरपालिका प्रशासन हरकत में आ गया है। धनपुरी नगरपालिका की सीएमओ पूजा बुनकर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कार्यालय मर्यादा और सुरक्षा से समझौता की बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सीएमओ पूजा बुनकर का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है और सीसीटीवी फुटेज की प्रारंभिक जांच की गई है। संबंधित अधिकारी और उनके सहयोगियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि कौन से दस्तावेज बाहर गए हैं और इसके पीछे की मंशा क्या थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।











