SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » युवक की मौत पर मामला गरमाया

युवक की मौत पर मामला गरमाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

    श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुर : जैतहरी स्थित हिंदुस्तान पावर लिमिटेड (पूर्व में मोजर बेयर पावर प्लांट) में कार्यरत एक श्रमिक की काम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का नाम देवसरन केवट 48 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर ग्राम पंचायत महुदा है। घटना के बाद कंपनी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं।

परिजनों का आरोप है कि श्रमिक की मौत के बाद कंपनी और प्रबंधन के लोग बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को आनन-फानन में घर भेजने की तैयारी कर रहे थे, जिसे लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार, देवसरन केवट हिंदुस्तान पावर लिमिटेड, जैतहरी में कार्यरत थे। स्थानीय स्तर पर यह संयंत्र अब भी पुराने नाम मोजर बेयर पावर प्लांट के रूप में जाना जाता है।

मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की बात कही जा रही है, लेकिन इसी बीच उनकी मौत हो गई। श्रमिक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। मृतक के स्वजनों का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन ने मामले को दबाने की कोशिश करते हुए बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया के शव को सीधे घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी।

परिजनों ने जब पोस्टमार्टम और मृत्यु के वास्तविक कारण को लेकर सवाल उठाया तो मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव ले जाने से साफ इनकार कर दिया और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मृतक के स्वजनों का कहना है कि जब तक कंपनी प्रबंधन लिखित रूप में यह स्पष्ट नहीं करेगा कि मृतक के परिवार को क्या मुआवजा, क्या आर्थिक सहायता दी जाए। परिजन और ग्रामीण लगातार यह मांग करते रहे कि मृतक की मौत की निष्पक्ष जांच हो, पोस्टमार्टम कराया जाए और मौत का कारण स्पष्ट किया जाए।-नप्र

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us