श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार खामियां सामने आ रही है। सिंहपुर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की लापरवाही के कारण एक 65 वर्षीय महिला के लकवागस्त होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से उसके स्वजन में भारी आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी 65 वर्षीय रामकली बाई अपनी नातिन की शादी के बाद चौथी लेने डिंडौरी के समनापुर जा रही थीं। यात्रा के दौरान उन्हें अचानक उल्टियां होने लगीं, जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसी दौरान सिंहपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर से उन्हें ओड़म नामक दवा दी गई। स्वजन का आरोप है कि दवा लेने के बाद उनकी स्थिति में सुधार होने के बजाय तेजी से गिरावट आई।
बताया गया कि किसी तरह स्वजन उन्हें समनापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार दिलाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें – शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया -.. गया। जिला अस्पताल में भी सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कालेज शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान वो लकवाग्रस्त हो गईं।
स्वजन ने सीधे तौर पर मेडिकल स्टोर संचालक पर एक्सपायरी दवा देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बिना डाक्टर की सलाह के दवा दी गई और वह भी एक्सपायरी थी। यदि समय रहते सही उपचार मिलता तो स्थिति इतनी नहीं बिगडती।











