श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- डिंडौरी। मौसम में परिवर्तन के चलते जिले के जनपद डिंडौरी और शहपुरा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन से अधिक गांवों में मंगलवार की दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश के दौरान शहपुरा और डिंडौरी जनपद की सीमावर्ती गांवों के क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई।
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
ओलावृष्टि से सब्जी की फसल को नुकसान होना सामने आया है। ओला और बारिश से जनजीवन भी प्रभावित नजर आ रहा है। मौसम में ठंडक आने से लोगों को गर्मी से राहत भी मिल गई है।
जिला मुख्यालय में मौसम का मिजाज
इसी क्रम में जिला मुख्यालय में भी दोपहर ढाई बजे के बाद मौसम में बदलाव होने से तेज आंधी चलने के साथ आसमान में बादल छा गए और तीन बजे के आसपास बूंदा-बांदी शुरू हो गई।
आंधी-तूफान का कहर
आंधी-तूफान से घरों और गुमटियों के छप्पर भी उड़ने की बात सामने आ रही है। कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी धराशायी हुए हैं।










