SUBSCRIBE NOW

Home » ताजा खबर » शादी समारोह में विवाद के बाद युवक को जूते-चप्पल की पहनाई माला, मारपीट कर ले गए थाने

शादी समारोह में विवाद के बाद युवक को जूते-चप्पल की पहनाई माला, मारपीट कर ले गए थाने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम भमकी में शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ विवाद बुधवार को गंभीर रूप ले बैठा। गुस्साए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पैदल थाने तक ले गए। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे पर मामला पंजीबद्ध किया है।

ग्राम में मंगलवार की रात को एक विवाह समारोह आयोजित था, जहां शिवा रैकवार अपने साथियों के साथ शामिल हुआ था। इसी दौरान उसका संदीप यादव और उसके साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

मौके पर उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति शांत करा दी थी। अगले दिन बुधवार को विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया। संदीप और उसके साथियों ने शिवा को पकड़ लिया और पहले उसकी पिटाई की। उसके बाद उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई। आपमानित किया और मारपीट करते हुए थाने तक ले गए।

पुलिस ने हटाई जूते चप्पलों की माला

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। जब भीड़ शिवा को लेकर थाने पहुंची तो पुलिसकर्मी भी स्थिति देखकर हैरान रह गए। तत्काल उसके गले से जूते-चप्पलों की माला हटाई गई और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया।

वायरल वीडियो से जुटाए सबूत

थाना परिसर में भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के इंटरनेट पर वायरल वीडियो के आधार पर भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us