SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » कटनी में गंभीर घायल मरीज के परिजन से ड्राइवर ने साफ कराई एंबुलेंस, जबरन वसूले पैसे; Video Viral

कटनी में गंभीर घायल मरीज के परिजन से ड्राइवर ने साफ कराई एंबुलेंस, जबरन वसूले पैसे; Video Viral

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 108 एम्बुलेंस सेवा से जुड़ा एक संवेदनहीन मामला सामने आया है, जिसने लोगों को झकझोर दिया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक के परिजनों के साथ एम्बुलेंस कर्मचारी द्वारा कथित अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया है। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को करेला गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में 32 वर्षीय राहुल बर्मन गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें 108 एम्बुलेंस की मदद से कटनी जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया।

एम्बुलेंस कर्मचारी पर गंभीर आरोप

इसी दौरान एम्बुलेंस कर्मचारी मोहित पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि कर्मचारी ने उनसे पैसे की मांग की और एम्बुलेंस साफ करने के लिए परिवार की एक महिला सदस्य को मजबूर किया। यह आरोप सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला एम्बुलेंस साफ करती नजर आ रही है, जबकि कर्मचारी पास में खड़ा दिखाई देता है। मरीज की पत्नी ने भी इशारों में बताया कि महिला को यह काम कर्मचारी के कहने पर करना पड़ा। इससे आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

प्रशासन ने जारी किया नोटिस

मामला सामने आते ही कटनी जिला अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई की। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि संबंधित एम्बुलेंस ड्राइवर और प्रभारी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है।

संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि यदि संबंधित कर्मचारियों का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोषियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

 
Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us