श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :- शहडोलः जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला, देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़वा से सामने आया है। यहां तीन युवकों ने एक फर्नीचर दुकान में घुसकर संचालक के साथ जमकर मारपीट किया है। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल है।
धर्मेंद्र जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा अपने फर्नीचर की दुकान पर मौजूद थे, तभी गांव के ही तीन युवक – विवेक, विनय और प्रशांत वहां पहुंचे। बताया जा रहा है कि रंजिश को लेकर पहले तीनों ने धर्मेंद्र के साथ गाली-गलौज शुरू की और पुरानी देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने दुकान के अंदर ही मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान दुकान में मौजूद सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया। घटना का वीडियो किसी ने पर बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह आरोपित युवक दुकान के अंदर घुसकर मारपीट कर रहे हैं। पीड़ित धर्मेंद्र विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। देवलोंद थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोतवाली इसी थाना क्षेत्र के शेर चौक में भी तरह की घटना सामने आई थी, जहां कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ मारपीट की थी।







