SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    शहडोलः सोहागपुर थाना क्षेत्र के गांव कोनी वार्ड क्रमांक एक में रविवार सुबह एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिला है। जानकारी के अनुसार खेत मालिक बद्री साहू सुबह अपने खेत में पैरा लेने पहुंचा था, तभी उसकी नजर खेत में पड़े एक व्यक्ति पर गई।

पहले उसे लगा कि कोई व्यक्ति सो रहा है, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी अरुण पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। हुलिए से वह भिखारी प्रतीत हो रहा है।

महिला ने जहर खाकर दी जान

कटनीः एनकेजे थाना क्षेत्र के देवराखुर्द गांव में एक महिला ने घर में जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर स्वजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार देवराखुर्द निवासी कल्पना चक्रवर्ती पति कालूराम चक्रवर्ती, 32 साल ने घर में अज्ञात कारण से जहरीले पदार्थ पी लिया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us