SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » Shahdol News: बात-बात में विवाद ऐसा बढ़ा कि गुस्साए भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली, आरोपी फरार

Shahdol News: बात-बात में विवाद ऐसा बढ़ा कि गुस्साए भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली, आरोपी फरार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-    जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली। यहां छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 52 वर्षीय पन्नेलाल कोल अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका छोटा भाई जगमोहन कोल वहां पहुंचा। घर में सामान्य बातचीत के दौरान जब उससे भोजन के बारे में पूछा गया तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जगमोहन ने पास में रखी लोहे की सब्बल उठा ली और पन्नेलाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार बेहद गंभीर था, जिससे पन्नेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुढ़ार विकास पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में विकास पांडेय, एसडीओपी बुढ़ार ने बताया कि आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us