SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » उमरिया में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो की हालत गंभीर

उमरिया में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो की हालत गंभीर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :-   उमरिया। शुक्रवार की देर रात अमहा के करीब खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे का शिकार चार में से दो युवकों के मौत हो गई है। दोनों युवकों को देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। ये दोनों युवक चचेरे भाई बताये जा रहे है। हादसे में नोरोजाबाद थाना अंतर्गत सनन पिता सुखराम बैगा निवासी बरही उम्र 18 वर्ष एवम अभिषेक पिता बाबूलाल बैगा निवासी बरही उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई है।

हादसे में घायल दो अन्य युवक शिवम पिता दादू राम बैगा उम्र 10 वर्ष और छोटू पिता आशा राम बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी कंचनपुर गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है, जहाँ फिलहाल दोनों युवक इलाजरत है। इन दोनों युवकों में शिवम की हालत ज्यादा नाज़ुक बताई जा रही है।

ट्रक से टकरा गए थे युवक

ये सभी युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम किरनताल जा रहे थे, इसी बीच खेरमाता मंदिर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए है। खबर ये भी है कि हाइवे पर ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था, बाइक सवार ये युवक उसी ब्रेकडाउन ट्रक में अनियंत्रित होकर भीड़ गए।

हादसे के बाद चारों युवक वही लहूलुहान हो गए है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाया गया,जिसके बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार कर तत्काल शहडोल रेफर किया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us