SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » शार्ट सर्किट से लगी आग में घरेलू सामान जलकर खाक

शार्ट सर्किट से लगी आग में घरेलू सामान जलकर खाक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेय न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   कोतमाः नगर पालिका अंतर्गत वार्ड क्रमांक चार हास्पिटल रोड के पास गुरुवार की रात लगभग ग्यारह बजे मोहम्मद सरफराज अहमद के मकान में ऊपर कमरे में आग लग गई। बर्तन, गैस चूल्हा, पन्नी, कपड़े के बैग सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए।

आग लगने की सूचना के बाद दमकल वाहन, नगर पालिका अध्यक्ष व पुलिस टीम मौके पर पहुंचें। लगभग दो घंटे प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के अनुसार रात 11 बजे के आसपास पड़ोसियों द्वारा आग लगने की जानकारी दी गई । जिसकी सूचना स्थानीय पार्षद, नगर पालिका व पुलिस को दी गई।

आग ऊपर की पहली मंजिल में शार्ट सर्किट से लगने की संभावना है जो की ऊपर के तीन कमरों में पहुंच गई। एक कमरे में बिस्तर सहित घरेलू सामान जल गए। गर्मी के कारण आग तेजी से फैल गई थी। इसके बाद परिवार के लोग जान बचाने आग से बचने के लिए नीचे कमरे में आ गए।

स्थानीय लोगों एवं पड़ोसियों द्वारा पानी से आग बुझाने का प्रयास भी किया। आग में काबू न होने के बाद गली वाले रास्ते से सीढ़ी लगाकर भी फायर ब्रिगेड से पानी की बौछार मारी गई जिसके बाद आग बुझी।

आग इतनी तेज थी कि कमरों के प्लास्टर पूरी तरह उखड़ गई साथ ही दीवारो में भी दरार पड़ गई। स्थानीय पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण किया। राजस्व एवं नपा की टीम दूसरे दिन भी निरीक्षण कर मुआयना किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us