SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » आंबेडकर जयंती पर चिल्हारी में प्रतिमा का किया गया अनावरण

आंबेडकर जयंती पर चिल्हारी में प्रतिमा का किया गया अनावरण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-   आंबेडकर जयंती के अवसर पर मानपुर विकासखंड के ग्राम चिल्हारी में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर विधायक मानपुर मीना सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डा. आंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे।

उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव, अस्पृश्यता और असमानता के खिलाफ संघर्ष करते हुए शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बताया। विधायक ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो का उनका संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है। विधायक मीना सिहं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करें तथा संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें।

सबके अधिकार की चिंताः   एसडीएम हरनीत कौर कलसी ने अपने उद्बोधन में डॉ. आंबेडकर की कानूनी विशेषज्ञता और दूरदर्शिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सम्मान के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया।

एसडीएम ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, परिश्रम और संकल्प का प्रतीक है, जो हमें विपरीत परिस्थितियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में उपस्थित. जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य एवं जनपद सीईओ प्रत्यूष श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन गरिमामय वातावरण में हुआ।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us