श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) में वन क्लिक के माध्यम से परिणाम जारी किया। मंडल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
परीक्षा में 16 लाख विद्यार्थी शामिल
इस साल 10वीं व 12वीं में करीब 16 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं। बता दें, कि पिछले साल छह मई को दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी किया गया था। इसमें 10वीं का परिणाम 76.22 प्रतिशत और 12वीं का 74.48 प्रतिशत रहा था।
विद्यार्थी विभिन्न पोर्टल पर जान सकेंगे परीक्षा परिणाम
परीक्षा परिणाम www.mpresults.nic.in, https://mpbse.mponline.gov.in, www.mpbse.nic.in, www.jagranjosh.com, https://www.fastresult.in,https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर उपलब्ध होंगे।
कैसे और कहां से करें रिजल्ट चेक?
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं एवं बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। यहां रिजल्ट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके छात्र अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे।
- रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
मोबाइल पर ऐसे देखें रिजल्ट
इसके अलावा मोबाइल एप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो योर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।
फेल विद्यार्थी घबराएं नहीं, मिलेगा सुधार का मौका
माशिमं ने बोर्ड परीक्षा में असफल या आपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने वाले विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा की शुरुआत की है। यह परीक्षा सात मई से होगी। मंडल ने पत्र जारी कर बताया कि पहली परीक्षा में न केवल फेल हुए, बल्कि पास विद्यार्थी भी अपने परिणाम में सुधार के लिए द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। मप्र बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की द्वितीय परीक्षा सात से 25 मई तक होगी। वहीं 10वीं की परीक्षा सात से 19 मई तक चलेंगी।







