SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका कर्नाटक में मिली

अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग बालिका कर्नाटक में मिली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-  अनूपपुरः शकोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले से खोजकर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर साथ भगाकर दुष्कर्म के आरोपित मोहम्मद दाऊद निवासी हसन नगर, हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया 9 मार्च को 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक बिना बताये घर से कहीं चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त नाबालिक बालिका की खोज और सूचना पर 2 हजार रुपए नगद इनाम का उद्घोषणा आदेश जारी किया गया।

उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी पुलिस द्वारा की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को कर्नाटक राज्य के बीदर जिले के घोड़ावाड़ी में पता लगाया गया। यहां आरोपित मोहम्मद दाऊद पिता मोहम्मद सलीम उम्र 32 साल निवासी हसन नगर थाना राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना से तलाश कर नाबालिक को सुरक्षित स्वजनों को सुपुर्द कराया।

इन्स्टाग्राम पर अनजान से दोस्ती और विश्वास करना पड़ा भारी-

नाबालिग बालिका से महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर विवेचना में पाया गया कि बालिका का स्मार्ट फोन से इन्स्टाग्राम इंटरनेट मीडिया के द्वारा आरोपित मोहम्मद दाऊद निवासी हैदराबाद से कुछ महीने पूर्व पहचान और दोस्ती हुई थी।

आरोपित द्वारा नाबालिग बालिका को इन्स्टाग्राम के जरिये लगातार सम्पर्क कर बहला फुसलाया और 9 मार्च को आरोपित ट्रेन से अनूपपुर रेल्वे स्टेशन पहुंचा जहां नाबालिग बालिका रेल्वे स्टेशन अनूपपुर पहुंच गई। यहां से आरोपित ने बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर हैदराबाद एवं कर्नाटक में अपने साथ रखकर दुष्कर्म किया।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us