SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » इंदौर के पब में फ्री एंट्री को लेकर मारपीट, शराब पीने आए युवकों ने मैनेजर पर किया हमला

इंदौर के पब में फ्री एंट्री को लेकर मारपीट, शराब पीने आए युवकों ने मैनेजर पर किया हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल नीलू राठौर :-    इंदौर। एबी रोड स्थित एक इमारत के बाहर शनिवार रात विवाद हो गया। शराब पार्टी करने आए युवकों ने पब के मैनेजर को बुरी तरह पीट दिया। आरोपित पब में फ्री एंट्री चाहते थे और मैनेजर उनसे कवर चार्ज मांग रहा था। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार घटना एबी रोड स्थित स्काय कॉर्पोरेट इमारत की है। स्ट्राइकर्स क्लब (पब) के मैनेजर देवेंद्र पटेल के साथ मारपीट की घटना हुई है। देवेंद्र ने यश जैन और किशोर सिकरवार के विरुद्ध एफआइआर लिखवाई है। यश जैन का भी इसी इमारत में स्पा चलता है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि एयरपोर्ट रोड निवासी यश जैन शुक्रवार रात पार्टी करने आया था।

देर रात पुलिस ने दर्ज किया केस

वह कवर चार्ज नहीं देना चाहता था। इस पर गार्ड ने एंट्री से इन्कार कर दिया। शनिवार को यश साथियों के साथ आया और फ्री में एंट्री पर अड़ गया। उसकी मैनेजर देवेंद्र से बहस हो गई। देवेंद्र को आरोपित बाहर लेकर आया और उसके साथ मारपीट कर दी। यश के साथ आए अन्य लोगों ने भी हाथ उठाया। कर्मचारियों ने देवेंद्र को बचाया और पुलिस को खबर दी। देर रात पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कायमी कर ली।

युवक को अगवा कर पीटा

हातोद पुलिस ने रवि चंदेल की शिकायत पर अरुण गौर निवासी चटवाड़ा बेटमा सहित आशीष पटेल, विकास राठौर, घनश्याम गौड़ और सचिन पटेल के खिलाफ अपहरण व मारपीट का केस दर्ज किया है। एसआई मिथिलेश वाजपेयी के अनुसार आरोपितों ने रवि का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया और फुलकराड़िया खजुरिया रोड पर बंधक बनाकर पीटा।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us