श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- अनूपपुर : कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से तलाश कर स्वजन को सुपुर्द किया है। घर में मोबाइल चलाने नहीं दिया जा रहा था जिससे नाराज होकर उक्त नाबालिग लड़की ने घर छोड़ दिया था। लगातार ऐसे मामले बढ़ रहे हैं जो बच्चों के लिए आत्मघाती साबित भी हो रहे हैं।
जानकारी अनुसार शनिवार को 15 वर्षीय उक्त बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। आसपास क्षेत्र में और रिश्तेदारों में तलाश की गई जब कोई जानकारी नहीं हुई तो थाना कोतवाली में सूचना दी गई पुलिस ने अपराध पंजीकृत करते हुए उक्त लड़की की पता तलाश शुरू की। पुलिस टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त बालिका को रविवार को रेल्वे स्टेशन जैतहरी से सुरक्षित तलाशकर स्वजन को सुपुर्द किया गया है। नाबालिग बालिका द्वारा महिला पुलिस अधिकारी द्वारा की गई पूछताछ पर बताया गया कि मोबाईल चलाने से माता पिता डांटते थे जिससे नाराज होकर बच्ची घर छोड़कर चली गई थी।










