श्रेया न्यूज़ शहडोल द्रोपती धुर्वे :- शहडोलः जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में सोमवार को जन्मजात कटे होंठ एवं फटे तालू के बच्चों के लिए निश्शुल्क स्वास्थ्य शिविर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत लगाया गया। शिविर में जबलपुर से दुबे हास्पिटल के चिकित्सक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें सर्जरी एवं उपचार हेतु उपयुक्त पाया और उन्हें निशुल्क वाहन सुविधा दी।
चिकित्सक इन बच्चों को अपने साथ जबलपुर ले गए हैं जहां पर इन बच्चों की सरकारी खर्च पर सर्जरी होगी। कैंप के माध्यम से छह बच्चों को सर्जरी के लिए भेजा गया है।
अधिकारी के मार्गदर्शन में कैंप का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य आयोजन किया गया, जिसमें जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक कंचन पटेल एवं डीईईसी आडियोलॉजिस्ट लवकेश गुप्ता के साथ ही आरबीएसके चिकित्सकों का भी सहयोग रहा।







