SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » ईमेल से बम धमकी, शहडोल में हाई अलर्ट:डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में चला सर्च ऑपरेशन, भोपाल से आया था मैसेज

ईमेल से बम धमकी, शहडोल में हाई अलर्ट:डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय में चला सर्च ऑपरेशन, भोपाल से आया था मैसेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह -:   गुरुवार को शहडोल में डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने दोनों स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, घंटों चली जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

जानकारी के अनुसार, मुख्य डाकघर के अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह को भोपाल स्थित हेड ऑफिस से अलर्ट प्राप्त हुआ था। ईमेल में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल में किसी विशिष्ट जिले का उल्लेख नहीं था, लेकिन संभावित खतरे को देखते हुए शहडोल में भी सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय किया गया।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, बीडीएस टीम और डॉग स्क्वॉड तुरंत मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय पहुंची। पूरे परिसर को घेरकर एक-एक कोने की बारीकी से जांच की गई। सुरक्षा कारणों से लोगों की आवाजाही पर भी कुछ समय के लिए रोक लगाई गई।

तस्वीरें देखिए…

कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

कई घंटों तक चले इस सर्च ऑपरेशन में कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एहतियात के तौर पर की गई थी और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति की पहचान के लिए साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है।

इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अधिक सतर्क हो गई हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

हेड ऑफिस से अलर्ट मिला

मुख्य डाकघर के अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि भोपाल स्थित हेड ऑफिस से अलर्ट मिला था कि एक अज्ञात ईमेल में पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह मेल किस कार्यालय के लिए था यह स्पष्ट नहीं था, लेकिन इसके बाद भी एहतियातन हमने मामले की जानकारी एसपी शहडोल की दी थी जिसके बाद बीडीएस और पुलिस टीम ने मिलकर सर्चिग ऑपरेशन चलाया था।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us