SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पोषण बैंक का गठन

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार के लिए पोषण बैंक का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोलः मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति ने जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों, टीबी से पीड़ित मरीजों तथा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार के लिए सीएसआर कार्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी मद से पोषण बैंक के गठन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। सीईओ ने बताया कि जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों, एनीमिया से ग्रसित महिलाओं तथा टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सीएसआर मद के माध्यम से पोषण बैंक की स्थापना की जा रही है। इसके तहत विभिन्न औद्योगिक संस्थानों एवं बैंकों के सहयोग से जरूरतमंद हितग्राहियों को नियमित रूप से पोषण किट उपलब्ध कराई जाएगी. जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

निर्माण स्व सहायता समूहों के माध्यम से कराया जाए, जिससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार के अवसर भी मिल सकें। साथ ही सभी चिह्नित मरीजों की जानकारी को व्यवस्थित रखने के लिए गूगल ड्राइव पर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाए, जिसमें मरीज का नाम, विवरण तथा पोषण किट प्रदान करते समय की फोटो अपलोड की जाए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। सीईओ ने स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिह्नित मरीजों की नियमित रूप से 14 दिन के अंतराल में स्वास्थ्य जांच की जाए तथा उसकी रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों के वजन की भी सतत निगरानी की जाए, ताकि पोषण किट का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सके।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us