SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » बुढ़ार में रक्तदान शिविर आज

बुढ़ार में रक्तदान शिविर आज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-  शहडोलः मानव सेवा को सर्वोच्च मानते हुए बुढ़ार में 10 मार्च को एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक सरोकार से जुड़ा यह आयोजन आदी कांप्लेक्स बुढ़ार में दोपहर एक बजे से शुरू होगा। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

अक्सर अस्पतालों में रक्त की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में युवाओं और समाजसेवियों की भागीदारी से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। क्षेत्र के युवाओं, समाज सेवियों और आम नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने के लिए कहा गया है। आयोजकों ने बताया कि रक्तदाताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us