श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- जबलपुर। मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी परवान चढ़ने लगी है। तापमान भी बढ़ने आमादा है परंतु जम्मू-कश्मीर के ऊपर बह रह उपोष्ण पश्चिम जेट हवा पारे की उड़ान रोक रखी है। हवा की दिशा भी उत्तर-पूर्वी है जिससे तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ठहरा है वहीं रात का तापमान भी 17 डिग्री के इर्द-गिर्द बना हुआ है। दिन में सूरज की तल्खी धूप चुभने लगी है वहीं रात में गुलाबी ठंड का अहसास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। क्योंकि नौ मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
बढ़ सकता है तापमान
हालांकि मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में ऐसी कोई मौसम प्रणालियां सक्रिय नहीं है जिससे मौसम में बदलाव की संभावना है। आगामी दिनों में दिन का तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। परंतु रात में हल्की ठंड का सुरूर बना रहेगा। 16 मार्च के बाद जरूर मौसम में बदलाव के आसार है।
चुभने लगी धूप
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान आशिंक रूप से कम होकर 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। तापमान भले ही 34 डिग्री पर रहा परंतु धूप में तपन महसूस की गई। दोपहर में गर्मी लोगों का पसीना छुड़ाती रही। शाम होते ही उत्तर-पूर्वी हवा ने वातावरण में ठंडक घोल दी। मौसम विभाग के अनुसार 11 मार्च तक तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी हो सकती है।
- मौसम का पूर्वानुमान- मौसम शुष्क रहेगा
- सूर्योदय- 6:24
- सूर्यास्त- 6:17
- तापमान अधिकतम – 34.4
- न्यूनतम -17.4
- आर्दता- 67 – 30
मौसम का पूर्वानुमान
जबलपुर
दिनांक- अधिकतम – न्यूनतम
09 मार्च- 37. 0 – 17.0
10 मार्च- 38. 0 – 17.0
कटनी
09 मार्च- 37. 0 – 20.0
10 मार्च- 38 0 – 21.0
मंडला
09 मार्च- 36 0 – 16.0
10 मार्च- 37. 0 – 17.0







