SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत; कई घायल

रायपुर-बिलासपुर NH 130 पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत; कई घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती दुर्वे shahdol :    रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सिमगा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा (CG Road Accident) हो गया। दरचुरा मोड़ के पास ट्रेलर ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि दर्जनभर से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

चार लोगों की मौत, कई घायल
हादसे में मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

सुबह सवा ग्यारह बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान सिमगा से लगभग 10 किलोमीटर आगे दामाखेड़ा मार्ग पर दरचुरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रेलर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर
हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us