SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » स्व सहायता समूहों की दीदियों के बनाए गुलाल से सजेंगी दुकान

स्व सहायता समूहों की दीदियों के बनाए गुलाल से सजेंगी दुकान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोलः आप चाहते हैं कि स्वदेशी और स्थानीय लोगों के द्वारा बनए गए रंगों से होली खेलें तो आप तैयार हो जाएं आपके, लिए आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियां रंग गुलाल की दुकान सजाने जा रही हैं। इन दुकानों पर दीदियों द्वारा निर्मित शुद्ध एवं देशी उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध रहेंगे। कलेक्टर केदार सिंह के मार्गदर्शन में रंगों के त्योहार में आमजन को शुद्ध एवं देशी पकवान के साथ ही हर्बल गुलाल एवं पूजन सामग्री की सहज उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका परियोजना के माध्यम से दो दिवसीय आजीविका होली मेला का आयोजन 27 व 28 फरवरी को पुराना बस स्टैंड के सामने सिघांनिया परिसर शहडोल में किया जाएगा। यह मेला प्रातः 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक रहेगा।

जिला परियोजना समन्वयक अजय सिंह ने बताया कि होली के रंग आजीविका के संग के माध्यम से संभाग स्तरीय आजीविका होली मेले में स्व. सहायता समूहों एवं स्थानीय शिल्पियों द्वारा तैयार उत्पाद के विक्रय से मेक इन इंडिया एवं वोकल फार लोकल अभियान को गति मिलेगी और समूह की दीदियो को भी स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध हो सकेगा। मेले में प्रमुख रूप से हर्बल गुलाल, गोकाष्ठ, गोबर के कंडे, पूजन सामग्री, खोवा, गुजिया नमकीन, चिप्स, पापड़ मिठाइयां, बतासे, महुआ के लड्डू एवं बिस्किट, कोदो से बने बिस्किट, कम्पोस्ट खाद, जैविक कीटनाशक, हल्दी मसाले, सुगंधित चावल एवं कपडे के बने बैग मेले के आकर्षण होंगे। सीईओ जिला पंचायत शिवम् प्रजापति ने कहा है कि यह मेला स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबल देने एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया गया प्रयास है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us