श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत विक्रेता भागवती इंडिया मोटोराइजर ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिंद्रा रीजनल आफिस द्वारा आयोजित फेस्टिव सेल्स कान्टेस्ट मध्यवीर चैंपियनशिप 2026 में चैंपियन ट्राफी अपने नाम कर लिया. है। सेल्स से जुड़े सभी प्रमुख मानदंडों पर प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए भागवती इंडिया मोटोराइजर ने शानदार प्रदर्शन की परंपरा को कायम रखा।
इस उपलब्धि के साथ शहडोल स्थित डीलरशिप ने सातवीं बार मध्यवीर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गोवा में आयोजित अवार्ड सेरेमनी में महिंद्रा के जोनल हेड गौरव ब्यौहार एवं रीजनल सेल्स मैनेजर तबरेज अंसारी ने पांच फीट ऊंची ट्राफी देकर भागवती इंडिया मोटोराइजर के एमडी शशांक सिंह व सीईओ मनीष तिवारी को सम्मानित किया और डीलरशिप को इस वर्ष का चैंपियन घोषित किया। इस अवसर पर भागवती ग्रुप के चेयरमैन विक्रम सिंह ने इसे ग्राहकों के अटूट विश्वास और टीम की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए पूरी टीम को इस खास उपलब्धि पर बधाई दी। में भागवती इंडिया मोटोराइजर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस सफलता से आटोमोबाइल क्षेत्र में भागवती इंडिया मोटोराइजर ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है।







