SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » फाइलेरिया का फीडबैक लेने गांव पहुंचे डायरेक्टर

फाइलेरिया का फीडबैक लेने गांव पहुंचे डायरेक्टर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    शहडोलः एमडीए एवं सामूहिक दवा सेवा अभियान को लेकर मंगलवार को केंद्रीय डायरेक्टर फाइलेरिया डा. एसके रसानिया एवं डा. मनीषा ने सीएमएचओ कार्यालय के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलेरिया उन्मूलन (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं गठित दलों के माध्यम से लोगों को अनिवार्य रूप से दवाओं का सेवन कराया जाए।

डायरेक्टर डा. रसानिया ने कहा कि फाइलेरिया की बीमारी कभी भी किसी को भी हो सकती है, इसलिए आवश्यक है कि स्वयं दवा का सेवन करें तथा अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। केन्द्रीय डायरेक्टर, ने एमडीए प्रोग्राम सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों की भी समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। केन्द्रीय डायरेक्टर ने जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पड़मनिया, फतेहपुर एवं सुंदरी का भ्रमण कर फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर दवाओं के सेवन के लिए प्रेरित किया।

डा. सरानिया ने बताया कि वर्ष में एक बार 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर शेष सभी समुदाय को निर्धारित मात्रा में फाइलेरिया रोधी दवाएं डीईसी (डाय-इथाइल कार्बामैजीन) एवं एल्वेन्डाजोल का सेवन कराना आवश्यक है। दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए तथा एल्वेन्डाजोल की गोली चबाकर खानी होती है। उन्होंने खुराक की जानकारी देते हुए बताया कि 02 से 05 वर्ष के बच्चों को 01 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल, 06 से 14 वर्ष के बच्चों को 02 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल तथा 15 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों को 03 डीईसी टेबलेट एवं 01 एल्वेन्डाजोल टेबलेट दी जानी है।

 

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us