SUBSCRIBE NOW

Home » राज्य » रीवा में मोबाइल की पुरानी बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की अंगुलियों के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल

रीवा में मोबाइल की पुरानी बैटरी में हुआ धमाका, एक बच्चे की अंगुलियों के उड़े चीथड़े; भाई भी घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-   रीवा। रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझिगवां में मोबाइल की पुरानी बैटरी ब्लास्ट होने से दो बच्चे घायल हो गए। विकास कुशवाहा के बड़े पुत्र आलोक कुशवाह के हाथ का अंगूठा और चार अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं, जबकि छोटा बेटा अनुज कुमार भी घायल हुआ। दोनों बच्चों को इलाज के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय लाया गया, जहां से बड़े बेटे को परिजन जबलपुर ले गए।घटना गत शुक्रवार की सुबह की बताई गई है।

जब दोनों भाई अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। धमाका इतना शक्तिशाली था कि काफी दूर तक आवाज सुनाई दी। बड़े बेटे के हाथ की अंगुलिया पूरी तरह उड़ गईं और छोटा बेटा भी घायल हुआ। दोनों का पेपर था, जिसकी वजह से पेपर छूट गया। घायल के परिजनों ने बताया कि मोबाइल की पुरानी बैटरी को निकालकर रख दिया गया था, जो अचानक ब्लास्ट हो गई।

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से बड़े बेटे को जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी सर्जरी करने की बात कही जा रही है। जबकि छोटे बेटे की हालत अब सामान्य है और उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us