SUBSCRIBE NOW

Home » अपराध » काम करने गई महिला से मकान मालिक ने की अश्लील हरकत, बेटी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुआ मोहल्ला

काम करने गई महिला से मकान मालिक ने की अश्लील हरकत, बेटी के शोर मचाने पर इकट्ठा हुआ मोहल्ला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :-    ग्वालियर। कंपू क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला जिस घर में काम करने जाती है उसके मकान मालिक द्वारा छेड़छाड़ की गई। महिला ने शोर मचाया तो उसका मुंह दबाया फिर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

इस मामले में कंपू थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अवाड़पुरा निवासी फारुख खान के यहां काम करने जाती है। फारुख के यहां काम करने गई तो घर में कोई और नहीं था। वह ऊपर के कमरे में सफाई कर रही थी। तभी फारुख यहां आ गया। उसने उसका हाथ पकड़ा और अश्लील हरकत शुरू कर दी। जब वह भागकर नीचे आई तो वह भी पीछे आ गया। यहां से शोर मचाने का प्रयास किया तो मुंह दबा दिया। फिर जान से मारने की धमकी दी। तभी महिला की बच्ची आ गई, उसने शोर मचाया। मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। आरोपित यहां से भाग निकला। महिला अपनी बेटी के साथ कंपू थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

Join Us