श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः कलेक्टर डा. केदार सिंह की उपस्थिति में जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों की गणना के कार्य के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विराट सभागार में आयोजित किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना कार्य में संलग्न चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी – एवं ऑपरेटर प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियो को ध्यानपूर्वक आत्मसात करें, जिससे आगामी दिनों में होने वाली जनगणना कार्य सरलता एवं सहजता के साथ पूर्ण हो सके। उन्होंने कहा कि जनगणना का प्रथम चरण 01 मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना की जाएगी। जनगणना 2027 का दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान डायरेक्टर जनजणना आशीष
श्रीवास्तव ने बताया कि जनगणना, 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाना है। उन्होंने बताया कि मकानों को नंबर देने और मकानसूचीकरण एवं मकानसूचीकरण अनुसूची की समीक्षा से संबंधित जनगणना कार्यों को पूरा करने के लिए एक प्रगणक को आबंटित विशिष्टि क्षेत्र है। किसी भी ढांचे भवन को नहीं छोड़ना चाहिए। मकान सूचीकरण ब्लाक सीमाओं के भीतर बिखरी हुई हुई बस्तियों या अलग. अलग
भवनों को शामिल, करने के लिए अत्याधिक सावधानी बरती जानी चाहिए। सामान्य रूप से सामान्य और संस्थागत परिवारों में रहने वाले व्यक्तियों की गणना की जानी है। सामान्य निवासियों की गणना की जानी है, भले ही उनमें से कुछ, मकान सूचीकरण के दिन अनुपस्थित हों। आकस्मिक आगंतुकों को बाहर रखा जाना चाहिए क्योंकि उन्हें अपने सामान्य निवास स्थान पर गणना योग्य माना जाएगा।







