SUBSCRIBE NOW

Home » जिला समाचार » पुलिस व सामाजिक ‘ कार्यकर्ताओं ने अज्ञात युवक का किया अंतिम संस्कार

पुलिस व सामाजिक ‘ कार्यकर्ताओं ने अज्ञात युवक का किया अंतिम संस्कार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- अनूपपुरः नगर के वार्ड क्रमांक 9 बब्बा कालोनी में 11 फरवरी को संदिग्ध हालात में मृत मिले अज्ञात युवक जिसकी उम्र 30 से 35 वर्ष रही है  कि अज्ञात कारणों से मौत हो गई थी। पहचान न होने के कारण कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा कर अज्ञात मृतक के पहचान हेतु जिला चिकित्सालय के शव परीक्षण कक्ष के फ्रीजर में शव को सुरक्षित रखते हुए विभिन्न माध्यमों से अज्ञात् मृतक के पहचान किए जाने का प्रयास किए जाने के 5 दिन हो जाने पर पहचान ना होने की स्थिति में पुलिस के द्वारा ड्यूटी डाक्टर दिनेश बघेल से शव का पीएम कराया।

इसके बाद नगरपालिका के सौजन्य से मुक्तिधाम में कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक सतानंद रावत, नगर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल, मूलचंद सिंह, अजय, रामप्रसाद कोल एवं गगन सिंह की उपस्थिति में रीति रिवाज अनुसार मृतक के शव का दफनाकर अंतिम संस्कार कर ‘मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।

Shreya News
Author: Shreya News

Leave a Comment

READ MORE

READ MORE

Join Us