श्रेया न्यूज़ द्रोपती धुर्वे शहडोल :- शहडोलः जिले के जयसिंहनगर से बेरोजगारी का फायदा उठाकर नौकरी के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां आंगनबाड़ी में कार्यकर्ता एवं सहायिका की नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। आरोपितों ने विभाग में पहुंच होने का दावा करते हुए न सिर्फ किस्तों में रकम वसूली, बल्कि कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाकर फर्जी नियुक्ति पत्र तक थमा दिया। जब पीड़ित महिला जाइनिंग के लिए पंचायत पहुंची तो पूरा खेल सामने आ गया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर जयसिंहनगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम धिरियाटोला निवासी साधना पटेल ने अपनी सहेली मायावती सिंह गोंड के साथ मिलकर आंगनबाड़ी में नौकरी के लिए संपर्क किया था। इस दौरान उनकी मुलाकात समावित द्विवेदी एवं अनुराग द्विवेदी नामक व्यक्तियों से हुई। इनने महिला बाल विकास विभाग में अपनी पहुंच होने का दावा करते हुए नौकरी है।
लगवाने के नाम पर पहले 10 हजार, फिर 50 हजार और बाद में ट्रेनिंग व जाइनिंग के नाम पर किस्तों में कुल 1 लाख 49 हजार 704 रुपए ले लिए। इतना ही नहीं, आरोपितों ने दोनों महिलाओं को शहडोल कलेक्ट्रेट कार्यालय बुलाकर जनपद पंचायत जयसिंहनगर का फर्जी नियुक्ति आदेश पत्र भी थमा दिया और पंचायत में जाइनिंग के लिए भेज दिया। जब पीड़ित महिलाएं ग्राम पंचायत पहुंची तो वहां पहले से ही पद भरे होने की जानकारी मिली, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ है। ठगी का एहसास होने पर जब महिलाओं ने आरोपितों से संपर्क किया तो उन्होंने पैसे लौटाने का आश्वासन देते हुए लगभग 6 माह का समय मांगा, लेकिन आज तक न तो पैसा वापस मिला और न ही कोई नौकरी। अब पीड़ित की शिकायत पर जयसिंहनगर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय बैगा ने बताया कि आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला से करीब डेढ लाख रुपए की ठगी की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही







