श्रेया न्यूज़ शहडोल सीमा सिंह :- शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारातियों से भरी एक टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन बारातियों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। यह दर्दनाक हादसा क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र से एक बारात विदिशा आई हुई थी। शादी समारोह की खुशियों के बीच लौटते समय बारातियों से भरी टवेरा गाड़ी के पास अचानक तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी पलट गई। हादसे के समय वाहन में करीब 12 बाराती सवार बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज भेजा। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि सात अन्य घायल अभी भी उपचाराधीन हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण वाहन की तेज रफ्तार सामने आ रहा है। हालांकि पूरे मामले की जांच जारी है और वाहन चालक से भी पूछताछ की जा रही है। हादसे के बाद बारात में शामिल लोगों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। शादी के घर में जहां कुछ समय पहले तक खुशियों का माहौल था। वहीं अब शोक और आंसुओं का दृश्य देखने को मिल रहा है।











